Thursday, 7 May 2015

ट्विटर पर राहुल की धमाकेदार एंट्री


Congress vice-president Rahul Gandhi joins Twitter?

नई दिल्ली: आखिरकार कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को समझ में आ गया कि सोशल मीडिया को बिना दोस्त बनाये उनका और उनकी पार्टी का भला नहीं हो सकता। इसलिए उन्होंने ट्विटर पर एंट्री कर ली है। अब राहुल गांधी ई-गवर्नेंस का नाम लेकर टेक्नोलॉजी का डंका पीटने वाले पीएम नरेंद्र मोदी को ट्विटर पर भी टक्कर देंगे। उनका ट्विटर हैंडल @OfficeOfRG है|
टेक्नोलॉजी और सोशल मीडिया के मामले में हमेशा पीछे रहने वाले राहुल गांधी की ट्विटर पर एंट्री के साथ ही धमाका कर दिया। उन्होंने ट्विटर पर अब तक कोई ट्वीट नहीं किया है, लेकिन फिर भी उनके फॉलोवर्स की संख्या लगभग 7 हजार के पार पहुंच गई है।

No comments:

Post a Comment

Ads Inside Post