शियान: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच आज दोपहर द्विपक्षीय बातचीत शुरू हुई। पीएम मोदी ने कहा कि मेरा सम्मान भारत का सम्मान है। भव्य स्वागत के लिए चीन सरकार का शुक्रिया। उन्होंने बातचीत में टोराकोटा मेमोरियल की यात्रा का जिक्र किया। वार्ता के बाद दोनों देशाें कई समझौते पर हस्ताक्षर होंंगे। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तड़के सुबह करीब चार बजे चीन के शियान शहर पहुंचे। शियान एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री मोदी का भव्य स्वागत हुआ। एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का गवर्नर ने स्वागत किया। शियान पहुंचने पर पीएम नरेंद्र मोदी का पारंपरिक रीति-रिवाज से स्वागत किया गया। उनके सम्मान में कलाकारों ने नृत्य-संगीत पेश करके वहां मौजूद हर किसी का मन मोह लिया। प्रधानमंत्री मोदी आज सबसे पहले टेराकोटा मेमोरियल गए। यह एक वॉर मेमोरियल है जहां करीब 8 हजार से ज्यादा प्राचीन चीनी सैनिकों की मिट्टी की मूर्तियां लगी हुई हैं। इन मूर्तियों को 2225 वर्ष पहले चीन के पहले शासक किन शी हाॅन्ग ने बनवाया था। इसे सात सात लाख मजदूरों ने मिलकर तैयार किया था। 29 मार्च 1974 को इसकी खोज तब हुई जब एक किसान पानी के लिए खुदाई कर रहा था। इसके बाद मोदी डागिंजशान मंदिर गए और वहां पूजा-अर्चना की। मंदिर के बाहर मोदी प्रशंसकों का हुजूम उमड़ पड़ा। पीएम ने सबका हाथ हिलाकर अभिवादन किया। राष्ट्रपति चिनफिंग अपने गृहनगर शियान में मोदी के साथ वार्ताओं के अलावा उन्हें प्रसिद्ध वाइल्ड गूज पैगोडा भी लेकर जाएंगे। वाइल्ड गूज पैगोडा की स्थापना बौद्ध धर्म को लोकप्रिय बनाने में बौद्ध भिक्षु ह्वेन शांग के योगदान के प्रतीक के रूप में छठी शताब्दी में की गई थी। दोनों नेताओं के भोज से पहले पारंपरिक चीनी शाही तांग राजवंश मोदी का स्वागत करेगा। भारतीय समयानुसार शाम 4 बजे चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग पीएम नरेंद्र मोदी के लिए डिनर का आयोजन करेंगे। डिनर के बाद वो चीन की राजधानी बीजिंग के लिए रवाना हो जाएंगे।
No comments:
Post a Comment