इस फोन का घोषणा मार्च में की गई थी और कीमत 70 डॉलर (करीब 4,400 रुपए) रखी गई थी। भारत में इस फोन की कीमत 5,299 रुपए तय की गई है। यह ब्राइट ऑरेंज और ब्लैक कलर में उपलब्ध होगा।
माइक्रोसॉफ्ट लूमिया 430 डुअल सिम सपोर्ट के साथ काम करता है। यह विंडो 8.1 पर आधारित है। कंपनी का दावा है कि फोन को विंडोज 10.1 ओएस पर अपग्रेड किया जा सकता है।
इसमें 4 इंच डब्ल्यूवीजीए (480x800 पिक्सल) एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है। जो 235पीपीआई डेंसिटी के साथ है।
फोन 1. गीगाहर्ट्ज डुअलकोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रेगन 200 प्रोसेसर, 1 जीबी रैम और 8 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ काम करता है। माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक एक्सटर्नल मैमोरी को बढ़ाया जा सकता है।
फोटोग्राफी के लिए फिक्स्ड फोकस 2 मेगापिक्सल रियर और 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी की बात करें तो 3जी, जीपीआरएस/ऐज, वाई-फाई, माइक्रो-यूएसबी और ब्लूटूथ दिया गया है। फोन की बैटरी 1500mAh है, कंपनी का दावा है।
No comments:
Post a Comment