Thursday, 7 May 2015

ISIS के निशाने पर RSS और BJP


नई दिल्ली: आतंकी संगठन आईएसआईएस  के निशाने पर है आरएसएस  और बीजेपी. मध्यप्रदेश के रतलाम में गिरफ्तार ISIS के मॉड्यूल के चार आतंकियों ने खुलासा किया है की उनके निशाने पर पुलिस मुख्यालय के अलावा बीजेपी और RSS के प्रदेश मुख्यालय  था.
इन चार आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद एजेंसियों ने देश में आईएसआईएस का मॉड्यूल खड़ा करने की कोशिश को नाकाम किया है.  मध्य प्रदेश के ATS और खुफिया एजेंसी IB  ने  रतलाम से चार आतंकियों को गिरफ्तार कर बड़े आतंकी हमले को नाकाम किया है. गिरफ्तार किये गए आतंकियों को सीरिया में बैठे आतंकी युसूफ अल हिंदी ने जिहाद के लिए इंटरनेट के ज़रिये तैयार किया था.

ABP न्यूज़ को मिली  खुफिया ब्यूरो के रिपोर्ट के मुताबिक़ रतलाम के में गिरफ्तार चारो आतंकियों को युसूफ अलहिन्दी ने लगातार इंटरनेट पर चैट कर जेहाद के लिए उकसाया गया और ISIS के लिए मॉड्यूल तैयार करने के लिए राजी किया गया.  बड़े आतंकी हमले को अंजाम देने के लिए इन चारों को दो पिस्तौल और IED तैयार करने की ट्रेनिंग दी गई. इसके साथ ही हमला करने के लिए हाई प्रोफाइल ट्रगेट भी दिए गए.

रतलाम से पकड़े गए आतंकियों के मुताबिक इनके निशाने पर था मध्य प्रदेश में बीजेपी और आरएसएस के मुख्यालय और पुलिस हेडक्वार्टर थे. इस हाई प्रोफाइल जगहों पर हमले कर आईएसआईएस भारत में अपनी मौजूदगी दर्ज़ कराना चाहता था.गिरफ्तार किये गए इमरान खान की अगुआई में बनी टीम में वसीम , रिज़वान और अनवर हुसैन रतलाम के ही रहने वाले हैं और इन्होने हमले को अंजाम देने के लिए टारगेट की रेकी की और विस्फोटकों को जमा कर खुद ही IED तैयार किया था. इस आतंकियों की गतिविधियों पर खुफिया एजेंसी आईबी की नजर बनी हुई थी.

आईबी के रिपोर्ट के मुताबिक़ युसूफ अल हिंदी की पहचान कर्णाटक के भटकल के रहने वाले और इंडियन मुजाहिद्दीन के आतंकी रहे सुलतान अमरार या फिर उसके भाई सफी अमरार की हो सकती है. ये फिलहाल सीरिया में ISIS के लिए  हार्टट में मॉड्यूल बनाने का जिम्मा संभाल रखा है.

खुफिया रिपोर्ट के मुताबिक सुलतान अमरार मार्च 2014 में सीरिया में ISIS के लिए लड़ता हुआ मरा गया है और अब शफी अमरार भारत में ईसिस के मॉड्यूल बनाने में जुटा है. गिरफ्तार किये गए आतंकियों से पूछताछ में ISIS के मंसूबों का खुलासा हो सकता है.

No comments:

Post a Comment

Ads Inside Post