Monday, 18 May 2015

कारगिल युद्ध को भूल न सकेगा भारत: मुशर्रफ


बोले मुशर्रफ- कारगिल जंग में हमने पकड़ ली थी गर्दन, भूल नहीं सकेगा भारत

कराची: पाकिस्तान के पूर्व तानाशाह जनरल परवेज मुशर्रफ कहना है कि कारगिल युद्ध के वक्त ने पाकिस्तानी सेना ने भारत को मुसीबत में डाल दिया था। कारगिल युद्ध के दिनों को याद करते हुए मुशर्रफ ने कहा कि भारत यह युद्ध कभी नहीं भूल सकता है।
अपनी पार्टी ऑल पाकिस्तान मुस्लिम लीग के एक समारोह में मुशर्रफ ने कहाए वहां एक दूसरी पंक्ति का बल भी था, जिसने भारत को मुसीबत में डाल दिया था, बाद में उसे सेना का दर्जा दे दिया गया। एक चैनल की खबर के मुताबिक मुशर्रफ ने कहा कि भारत कारगिल युद्ध को हमेशा याद रखेगा।
मुशर्रफ ने 1999 के कारगिल युद्ध की योजना बनाई थी और उन्होंने नौ साल पाकिस्तान पर राज किया। मुशर्रफ ने कहा कि हम कारगिल में चार स्थानों से घुसे थे और इस बारे में भारत को कोई जानकारी नहीं थी। मई 1999 में हुआ कारगिल युद्ध भारत और पाकिस्तान के बीच 1971 के बाद लड़ा गया सबसे बड़ा युद्ध था। कार्यक्रम के दौरान मुशर्रफ ने घोषणा की कि उनकी पार्टी देशभर में होने वाले आगामी स्थानीय निकाय के चुनावों में भाग लेगी।

No comments:

Post a Comment

Ads Inside Post