Sunday, 10 May 2015

सतह से सतह पर मार करने में सक्षम ब्रह्मोस का सफल परीक्षण



नई दिल्ली : भारत ने शनिवार को जमीन से जमीन पर मार करने वाली ब्रह्मोस कू्रज मिसाइल के उन्नत संस्करण का कार निकोबार द्वीप से एक और सफल परीक्षण किया। यह मिसाइल तय लक्ष्य को सटीकता से बेधने में कामयाब रही। शुक्रवार को भी ऐसा एक सफल परीक्षण किया गया था।
रक्षा सूत्रों ने बताया कि धरती से धरती पर मार करने वाली ब्रह्मोस ब्लॉक-3 संस्करण को एक मोबाइल ऑटोनोमस लांचर (एमएएल) से दोपहर बाद 1.30 बजे पूरी क्षमता (290 किलोमीटर) के लिए प्रक्षेपित किया गया। शनिवार का यह परीक्षण इस मिसाइल का 48 वां परीक्षण था। इस दौरान यह मिसाइल परीक्षण के सभी मानकों पर खरी उतरी। इस सुपरसोनिक कू्रज मिसाइल ने जो लक्ष्य निर्धारित किया गया था उसे पूरी सटीकता के साथ बेधा।
ब्रह्मोस मिसाइल को भारत और रूस ने संयुक्त रूप से विकसित किया है। 290 किलोमीटर तक मार करने में समर्थ और 2.8 मैक (3427.2 किलोमीटर प्रतिघंटा) गति वाली यह मिसाइल जमीन, समुद्र और हवा से धरती और समुद्र के किसी लक्ष्य को निशाना बनाने में सक्षम है। इस मिसाइल का हवाई संस्करण तैयार किया जा रहा है जिसका भारतीय वायुसेना अपने लड़ाकू विमान एसयू-30 एमकेआई से परीक्षण करने वाली है।

No comments:

Post a Comment

Ads Inside Post