विज्ञापित पदों के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी। वेतनमान के तौर पर चुने गए आवेदकों को 5,200 रुपये से 20,200 रुपये तक दिए जाने का प्रावधान है।
विज्ञापित पदों पर केवल ऑफलाइन आवेदन मान्य किए जाएंगे। योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र को भरें व साथ में शैक्षिक दस्तावेजों की प्रतियों को संलग्न कर 'रिक्रूटमेंट सेल, कमांडेंट, सेंट्रल ऑर्डनेंस डिपो, पोस्ट बॉक्स नंबर. 20, जबलपुर, मध्य प्रदेश - 482001' के पते पर भेजें। योग्य आवेदक के चयन के लिए लिखित परीक्षा और शारीरिक परीक्षण का आयोजन किया जाएगा।
सेंट्रल ऑर्डनेंस डिपो द्वारा निर्धारित मानदंडों को पूरा करने वाले अभ्यर्थी को शार्टलिस्ट किया जाएगा, जिसके बाद उन्हें 2 घंटे की लिखित परीक्षा देनी होगी। परीक्षा को उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों को व्यक्तिगत साक्षात्कार के जरिए चुना जाएगा। आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारhttp://www.davp.nic.in/WriteReadData/ADS/eng_10202_13_1516b.pdfपर लॉग ऑन करें।
No comments:
Post a Comment